राइस मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, गर्म पानी से झुलसे कर्मी की मौत, मालिक पर FIR दर्ज

नयागांव स्थित राइस मिल में कार्यरत एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। मृतक की पत्नी ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गिद्धौर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

राइस मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, गर्म पानी से झुलसे कर्मी की मौत, मालिक पर FIR दर्ज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 21, 2026, 5:53:00 PM

नयागांव स्थित राइस मिल में कार्यरत एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। मृतक की पत्नी ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गिद्धौर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। नयागांव के ही 28 वर्षीय रूपेश कुमार मिल में ड्राई सेक्शन में कार्यरत थे। 21 फरवरी को काम के दौरान उनके शरीर पर खौलता पानी गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद सहकर्मी उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज हेतु उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान 26 फरवरी को रूपेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गिद्धौर थाना पहुंचकर आवेदन दिया और आरोप लगाया कि मिल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते उनके पति की जान चली गई।

 पत्नी ने मिल मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में गिद्धौर थाना की पुलिस पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में गुस्सा और बेबसी साफ नजर आ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे लापरवाह मालिक कानून के शिकंजे से बचते रहेंगे?

यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस सिस्टम की नाकामी का आईना है, जहां मजदूरों की जान की कीमत सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। अब देखना यह है कि क्या रुपेश को इंसाफ मिलेगा, या यह केस भी फाइलों में ‘दफन’ हो जाएगा।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM