संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी

संविदा शिक्षक की बहाली, सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 17, 2026, 12:08:00 PM

राज्य में वैसे युवा जो उच्च शिक्षा क्षेत्र में नौकरी की तलाश को लेकर के सरकार की तरफ नजरे लगाए हुए थे, उनके लिए एक हैरान करने वाली खबर आई है। दरअसल राज्य सरकार के द्वारा घोषित किए गए नव निर्मित डिग्री कॉलेज में संविदा प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर के बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब पदों की संख्या में कटौती कर दी गई है। यानि पहले जहां 3687 पदों पर बहाली की बात सामने आ रही थी, वहीं अब कटौती के बाद 2532 खाली पदों पर ही बहाली प्रक्रिया पूरी होगी। इस संबंध में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया है कि इन पदों पर जो बहाली की प्रक्रिया होगी, वह राज्य के वैसे नव स्थापित डिग्री कॉलेज के लिए होगी, जिनका उद्घाटन हाल ही में सीएम के द्वारा किया गया है। 3687 वैकेंसी जो पहले के लिए तय किए गए थे। वह इंग्लिश, हिंदी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस के लिए थे लेकिन अब नये नोटिफिकेशन के अनुसार 2532 पदों पर ही बहाली होगी। इनके लिए विषय हिंदी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश और सोशियोलॉजी है। अहम यह कि इनमें प्रत्येक विषय के लिए 422 पदों पर नियुक्ति होगी यानि कुल 2532 पदों पर ही नियुक्ति की जाएगी। 

यानी संशोधित और नए नियम के तहत इन सभी विश्वविद्यालय में चिन्हित छह अनिवार्य विषयों के लिए खाली पदों की संख्या एक समान है। पूर्व में घोषित सीट और अभी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीटों की संख्या में कमी होने से अब प्रतियोगित कठिन हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका सीधा असर नेट और पीएचडी क्लियर कर चुके युवाओं के रोजगार के अवसरों पर पड़ेगा। हालांकि खबर यह भी आ रही है कि इस पूरी बहाली प्रक्रिया में एक कानूनी पेंच भी फंस गया है। अपनी सेवा की सुरक्षा को लेकर पूर्व से कार्यरत कुछ गेस्ट फैकल्टी ने पटना हाइकोर्ट में अपनी याचिका को दाखिल किया है। ऐसे हालात में अब सबकी निगाहें कोर्ट की तरफ है।

Trending News

बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM