रंग में भंग डालेगी गर्मी! बिहार में 35 डिग्री के ऊपर तापमान, सूखी लू जैसी हालात की चेतावनी

बिहार में इस साल कुदरत के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. अभी मार्च का आगाज ही हुआ है कि सूरज ने अपनी तपिश से लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है

होली में तापमान

India Meteorological Department (IMD) के ताजा आंकड़े बिहार में मौसम के बदले मिजाज की साफ तस्वीर पेश कर रहे हैं। मार्च की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिस बसंत ऋतु का अहसास आमतौर पर मार्च के मध्य तक होता था, वह इस बार फरवरी खत्म होते-होते ही गायब नजर आ रही है।

IMD के मुताबिक, महज एक महीने के भीतर बिहार के तापमान में करीब 12 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 फरवरी की शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच था, वहीं अब कई जिलों में यह 29 से 35 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी Patna में दिन का तापमान 21.8 डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री के पार चला गया है। वहीं Muzaffarpur में पारा 21 डिग्री से उछलकर लगभग 29 डिग्री तक पहुंच चुका है। Kaimur में हाल के दिनों में 34 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय प्रदेश ‘ड्राई हीट’ यानी शुष्क गर्मी की चपेट में है, जो आमतौर पर अप्रैल में महसूस की जाती थी। वातावरण में नमी बेहद कम है और पछुआ हवाएं लगातार चल रही हैं। आसमान पूरी तरह साफ रहने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन को गर्म कर रही हैं, जिससे दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं का असर भी लगभग खत्म हो गया है। यही वजह है कि मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM