असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी, माह के अंत तक सभी विश्वविद्यालयों से मांगी गईं रिक्तियां

राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पर नियुक्ति की तैयारी चल रही है। सभी विश्वविद्यालयों व उनके कॉलेजों से नई रिक्तियां मांगी गई हैं

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पर नियुक्ति की तैयारी चल रही है। सभी विश्वविद्यालयों व उनके कॉलेजों से नई रिक्तियां मांगी गई हैं। इस माह के अंत तक रिक्तियां आने की उम्मीद है। रिक्तियां आते ही कुल सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब चार हजार सीटों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली होने की संभावना है। नियुक्ति की तैयारी चल रही है। जैसे ही रिक्तियां आएंगी आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विवि सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नई नियुक्ति के नियम में पहले से कुछ बदलाव हो सकते हैं। टेस्ट लिए जाने की बात भी चल रही है। हालांकि अभी इसपर

अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। नियुक्ति को लेकर यूजीसी के नए नियमों को शामिल किया जा सकता है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 4638 पदों पर कुछ एक-दो विषयों को छोड़कर नियुक्तियां हो चुकी हैं। जिन विषयों में नियुक्ति बाकी है, उसका मामला न्यायालय के विचाराधीन है। जैसे ही उनमामलों के संबंध में निर्णय आएंगे, उनका भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जितनी नियुक्तियां हुई हैं, करीब उतनी ही सीटें इस दौरान खाली भी हुई हैं, जो चार हजार से अधिक ही बताई जा रही हैं। ये सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों की संख्या है।

एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पद कितने हैं, अभी उनकी संख्या रिक्तियां आने के बाद ही सामने आएंगी। हालांकि इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक एनके अग्रवाल के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की संख्या असिस्टें प्रोफेसर की तुलना में संख्या बहुत अधिक नहीं हैं।

Trending News

 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM