प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर से पार्टी के लिए क्राउड फंडिंग द्वारा धन इकठ्ठा करने के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद और राज्य कोर कमिटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार को शेखपुरा हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Prasant kisor

पटना: जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद और राज्य कोर कमिटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार को शेखपुरा हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता वाईवी गिरी, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, मुख्यालय संयोजक एनपी मंडल, सुभाष सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद सीताराम यादव, वरिष्ठ नेता सुभद्रा सहनी, विनीता विजय, ललन यादव, अरविंद सिंह, नेयाज अहमद समेत राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद व राज्य कोर कमिटी के 150 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। 

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और उनपर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इनमें मुख्य निर्णय हैं :

1. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी करना जिसमें 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जायेंगे।

2. आगामी 11 अक्टूबर से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा पार्टी कोष में वृद्धि के लिए क्राउड फंडिंग कार्यक्रम की शुरुआत करना।

3. आगामी 20 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज के घोषणा पत्र को जारी करना।

इसके अलावा आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के संविधान के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 दिसंबर 2025 तक के लिए बढ़ाया गया है। इनके एक वर्ष के कार्यकाल की अवधि 2 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गई थी। इसलिए आगे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी का कार्यकाल अंतरिम तौर पर बढ़ाया गया है। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमिटी बनाई गई है जो 30 दिसंबर से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार संपन्न करेगी।

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM