‘प्रशांत किशोर राजनीति के सबसे बड़े दलाल’: बेतिया में भड़के सांसद संजय जायसवाल, बोले– उन्हें निश्चित तौर पर जेल भिजवाकर रहूंगा

पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “राजनीति का सबसे बड़ा दलाल” करार दिया।

Sanjay Jaiswal

बेतिया में एक बार फिर बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का पारा चढ़ गया है। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “राजनीति का सबसे बड़ा दलाल” करार दिया।

डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और डीएमके जैसी कई पार्टियों में दलाली की है और अब वे सत्ता के सौदागर बन गए हैं। उन्होंने कहा, “जैसे जमीन के दलाल कमीशन बढ़ाने के लिए खुद सौदे करते हैं, वैसे ही प्रशांत किशोर ने राजनीति को सौदेबाजी का ज़रिया बना लिया है।”

सांसद ने बताया कि उन्होंने प्रशांत किशोर के खिलाफ 125 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा और एक आपराधिक मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जायसवाल ने कहा कि जो व्यक्ति एक तरफ वकालतनामा में माफी मांगता है और दूसरी तरफ झूठे आरोप लगाता है, उसकी सच्चाई जनता भलीभांति जानती है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब लोग उनके “नकाब” के पीछे का चेहरा पहचान चुके हैं। डॉ. जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा, “मैं निश्चित तौर पर उन्हें जेल भिजवाकर रहूंगा।”

सांसद ने जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “उन्हें अपने पूज्य अपनाए हुए पिता प्रशांत किशोर से पूछना चाहिए कि उन्होंने लिखित में क्यों कहा कि उनका इन सब बातों से कोई संबंध नहीं है।”

जायसवाल ने अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सच और कानून दोनों प्रशांत किशोर की “राजनीतिक चालबाजियों” का जवाब देंगे।

Trending News

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
Sep 03, 2026, 8:43:00 AM
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
Sep 03, 2026, 7:57:00 AM
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM