पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज

पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 12:22:00 PM

पेपर लीक और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ आइसा समेत  विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर निकले।  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास से मार्च निकालते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। बताया जा रहा है कि झड़प में गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा घायल हो गए। छात्र पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार पर रोक और शिक्षा के निजीकरण के विरोध समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संगठनों का कहना है कि पटना में आयोजित यह मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में निकाला गया है। 

बता दें कि जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन और पुलिस कार्रवाई के विरोध में यह मार्च निकाला गया। पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और निजीकरण के खिलाफ छात्रों ने आवाज उठाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग की। 7.5 CGPA की अनिवार्यता खत्म कर समान डिग्री देने की मांग। यूजी, पीजी और पीएचडी की फीस वृद्धि वापस लेने की मांग। सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी शोधार्थियों के लिए नॉन-नेट फेलोशिप लागू करने की मांग। पटना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग। विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस मार्च में शामिल हुए।

Trending News

रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
Jul 22, 2026, 12:44:00 PM
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Jul 22, 2026, 12:41:00 PM
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Jul 22, 2026, 12:25:00 PM
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज
Jul 22, 2026, 12:22:00 PM
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
Jul 22, 2026, 12:13:00 PM
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
Jul 22, 2026, 12:10:00 PM
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
Jul 22, 2026, 12:00:00 PM
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
Jul 22, 2026, 11:55:00 AM
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
Jul 22, 2026, 11:33:00 AM