पटना की हवा जहरीली... ऑरेंज जोन में राज्य के सात शहर, यहां एक्यूआई लेवल 200 से 300 के बीच

पटना समेत राज्य के सात शहरों की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। पटना, ना हाजीपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, राजगीर न और समस्तीपुर वायु प्रदूषण के मामले में ऑरेंज जोन में हैं।

पटना की हवा प्रदूषित

पटना समेत राज्य के सात शहरों की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। पटना, ना हाजीपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, राजगीर न और समस्तीपुर वायु प्रदूषण के मामले में ऑरेंज जोन में हैं। इन शहरों का औसत एक्यूआई लेवल 200-300 के बीच. रिकॉर्ड किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानक के मुताबिक, जहां का एक्यूआई लेवल 200-300 के बीच है, वहां के लोग खराब हवा में सांस ले रहे हैं। 

पटना का औसत एक्यूआई लेवल शुक्रवार को 217 रहा, लेकिन कई इलाकों की स्थिति खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। वेटनरी मैदान इलाके का एक्यूआई लेवल 343, सचिवालय इलाके का 253, दानापुर का 202, तारांमंडल का 254, गांधी मैदान का 163 रहा। पटना सिटी की स्थिति बेहतर रही, जहां का एक्यूआई लेवल महज 90 दर्ज किया गया। राजधानी के वातावरण में धूल-कण में वृद्धि हुई है। इस वजह से पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से तीन गुना से अधिक दर्ज किया गया है।

पटना में वायु प्रदूषण बढ़ने की सबसे बड़ी वजह धूलकण है। धूलकण न उड़े, इसके लिए नगर निगम की एंटी स्मॉग जेट मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव करना है। लेकिन, एक्यूआई लेवल मापने वाली मशीन और उनके आसपास पानी का छिड़काव ज्यादा किया जा रहा है। पटना में छह जगह यह मशीन लगी है। एक बार में 15-20 मिनट तक एक मशीन को नहलाया जाता है। इंदौर में पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं जलवायु परिवर्तन पर काम कर रही एवियंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी पंकज कुमार ने कहा-मॉनिटरिंग मशीन के पास पानी का छिड़काव होगा तो उसके सेंसर तक वास्तविक धूलकण और हवा के साथ उड़ने वाली अन्य सामग्री और गैस की जानकारी नहीं पहुंचेगी। 10 मीटर के आसपास की हवा को सेंसर पकड़ पाता है। जब उसके आसपास पानी का छिड़काव कर दिया जाएगा तो इससे एक्यूआई लेवल स्वतः कम हो जाएगा। उधर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. डीके शुक्ला ने कहा कि एक्यूआई लेवल मापने वाली मशीन के पास पानी का छिड़काव करने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM