पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिहटा डकैती कांड का खुलासा, इन राज्यों के अपराधी हुए गिरफ्तार

राजधानी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र में घटित डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बिहटा डकैती कांड का खुलासा, इन राज्यों के अपराधी हुए गिरफ्तार

राजधानी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र में घटित डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार में आये अपराधी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से हैं। अब पुलिस इनकी पूरी तहकीकात में जुटी हुई है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राजधानी के बिहटा थाना अंतर्गत एक घर में 16 और 17 जून की रात में डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के अनुसंधान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा लगातार छापेमारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 जून की रात में 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अपराधियों ने बिहटा डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इन सभी ने प्रारंभिक पूछताछ में इनके द्वारा बिहार एवं अन्य राज्यों में चोरी एवं डकैती की कई घटनाओं में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। इन सभी ने केसरी मेडिकल के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

एसडीपीओ दानापुर 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि विशेष टीम को यह सूचना मिली थी कि पाली हॉल्ट पुल के पास भोजपुर निवासी फौजी के बाउंड्रीवाल के अंदर करीब 15 की संख्या में अपराध कर्मी हथियार से लैस होकर बिहटा थाना अंतर्गत किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सभी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन्होंने बिहटा में घटी डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। इसके अलावा इन्होंने बिहिया, कुल्हडिया, विक्रमगंज, बक्सर समेत कई अन्य जगहों पर चोरी और डकैती की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।

एसडीपीओ दानापुर 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि गिरफ्त में आये अपराधियों में आनंद धनबाद, झारखंड, आदर्श पवार अहिल्यानगर, महाराष्ट्र, राधेश्याम उर्फ अरुण जयपुर, राजस्थान, रोहन कुमार प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, विशाल सिंह गुना, मध्य प्रदेश, बदबदेय भोपाल मध्य प्रदेश, सिद्धांत चौहान गुना मध्य प्रदेश, रोहित मोंगिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश, बिन्नी चौहान मंदसौर मध्य प्रदेश, देवकरण नट गुना मध्य प्रदेश, विवेक कुमार प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, रामेश्वर गुना, मध्य प्रदेश, जॉन चौहान, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश और चरणजीत चौहान चित्रकूट, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, तीन लोहे का पेचकस, एक लोहे का प्लास, चार गुलेल, 27 गिट्टी (कंकड़) भी बरामद किये गये हैं।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM