पटना NEET छात्रा केस: FSL ने मां-बाप, मामा और भाई के DNA सैंपल लिए, हॉस्टल संचालक का भी होगा टेस्ट

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के रेप-मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। इस मामले में फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम ने अब तक 5 लोगों के DNA सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं।

पटना NEET छात्रा केस: FSL ने मां-बाप, मामा और भाई के DNA सैंपल लिए, हॉस्टल संचालक का भी होगा टेस्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 26, 2026, 1:45:00 PM

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के रेप-मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। इस मामले में फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की टीम ने अब तक 5 लोगों के DNA सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं। जहानाबाद में छात्रा की मां, पिता, मामा और भाई का सैंपल लिया गया है, ताकि DNA मिलान के जरिए सच सामने लाया जा सके।

वहीं, इस केस में जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के संचालक मनीष की भी DNA जांच होगी। पुलिस जल्द ही बेऊर जेल जाकर मनीष का सैंपल कलेक्ट करेगी। माना जा रहा है कि FSL रिपोर्ट इस पूरे मामले में अहम सबूत साबित हो सकती है।

हालांकि, परिवार के सदस्यों के DNA सैंपल लिए जाने को लेकर छात्रा के पिता ने एक बार फिर जांच पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि असली आरोपियों की जगह परिवार को ही शक के दायरे में लाना गलत है और इससे जांच की दिशा पर संदेह पैदा होता है।

बताते चलें कि छात्रा के परिजनों ने 10 जनवरी को पुलिस को कुछ कपड़े सौंपे थे, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई गई। दो दिन पहले ये रिपोर्ट SIT को सौंपी गई, जिसमें छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद FSL की टीम ने DNA टेस्ट की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब पुलिस संदिग्धों के DNA से इसका मिलान करेगी।

FSL रिपोर्ट के बाद PMCH की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी मुहर लग गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पहले ही कहा गया था कि यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में लापरवाही को लेकर SSP ने कार्रवाई करते हुए चित्रगुप्त नगर थानेदार रौशनी कुमारी और कदमकुंआ के दारोगा हेमंत झा को निलंबित कर दिया है। वहीं, दो पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने डीजीपी, एडीजी, एसएसपी और पूरी SIT को तलब किया है। आठ दिन बाद भी नतीजे न आने से सरकार SIT की कार्यशैली से नाराज़ बताई जा रही है।

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM