पटना में कौवों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप: एक ही जगह 100 से ज्यादा मृत मिले, बर्ड फ्लू की आशंका

संपतचक प्रखंड की चिपुरा पंचायत के बर्ना गांव में एक ही जगह सौ अधिक मृत कौवे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रखंड और जिला पशुपालन अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम पहुंची।

पटना में कौवों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप: एक ही जगह 100 से ज्यादा मृत मिले, बर्ड फ्लू की आशंका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 11, 2026, 10:10:00 AM

पटना के संपतचक प्रखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चिपुरा पंचायत के बर्ना गांव में एक ही जगह सौ से अधिक कौवों के मृत मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अचानक बड़ी संख्या में कौवों की मौत से ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर राहगीरों ने देखा कि दर्जनों कौवे जमीन पर छटपटा रहे थे। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर में सौ से अधिक कौवे मर गए। इस घटना की सूचना तुरंत प्रखंड और जिला पशुपालन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तथा मरणासन्न कौवों को अपने साथ ले गई। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर उस पूरे इलाके को सैनिटाइज भी किया गया ताकि किसी तरह के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।.

प्रखंड पशु पदाधिकारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल कोलकाता भेजे गए हैं। अगर जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होती है तो वायरस के स्ट्रेन की पहचान के लिए सैंपल को आगे भोपाल की लैब में भेजा जाएगा।

दरअसल, बिहार में इससे पहले भी कई जगहों पर कौवों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। मोकामा, कंकड़बाग, हाईकोर्ट, आईजीआईएमएस, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, बेतिया और दरभंगा में भी बड़ी संख्या में कौवों के मरने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। जांच में करीब 400 से अधिक कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

इतना ही नहीं, पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सरकारी फार्म में भी बर्ड फ्लू के कारण 6000 से अधिक मुर्गों की मौत हो चुकी है। वहीं वेटनरी कॉलेज में भी मुर्गों के मरने की घटना सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है और अगले एक-दो दिनों में इसके आने की संभावना है।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Trending News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
Jul 21, 2026, 3:50:00 PM
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 21, 2026, 2:10:00 PM
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
Jul 21, 2026, 2:07:00 PM