गैस की किल्लत से पटना में हंगामा, खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, यातायात प्रभावित

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर नाराज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा

गैस की किल्लत से पटना में हंगामा, खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, यातायात प्रभावित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 14, 2026, 4:35:00 PM

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर नाराज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा,। गैस एजेंसी में ताला लटका देख स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया। यह मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित गैस एजेंसी का है।

दरअसल, बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए एक एजेंसी पर पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लटका मिला. इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग अपने-अपने गैस सिलेंडर लेकर बीच सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया. कुछ ही देर में सड़क पर लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और काफी देर तक बातचीत के बाद किसी तरह जाम हटवाया. लोगों का कहना था कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है.

इधर गैस की कमी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है. कई जगहों पर लोग मजबूरी में लकड़ी और कोयले की तरफ लौट रहे हैं. इसकी मांग अचानक बढ़ने से इनके दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. वहीं इंडक्शन चूल्हे की कीमतें भी कई दुकानों में लगभग पांच गुना तक बढ़ गई हैं.