पटना सिटी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस को किया आग के हवाले, पुलिस की गाड़ियां फूंकी
बिहार की राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ है। शुक्रवार को जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर जमकर हंगामा किया।

बिहार की राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ है। शुक्रवार को जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले किया और पुलिस की कई गाड़ियां फूंक डाली। घटना की जानकारी के बाद अगमकुंआ थाने की पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के जीरो माइल की घटना है। पटना सिटी इलाके में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ गई और NH-30 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी और वाहनों की आवाजाही रोक दी। आक्रोशित भीड़ ने हादसे में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी फूंक दिया।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ काफी उग्र थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। फ़िलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले को संभालने में जुटी हुई है।





















