मोतिहारी में बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार को पोखर में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। जिले के अरेराज अनुमंडल अंतर्गत गोविंदगंज थाना क्षेत्र की यह घटना है।

मोतिहारी में बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार को पोखर में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई है। जिले के अरेराज अनुमंडल अंतर्गत गोविंदगंज थाना क्षेत्र की यह घटना है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों की मदद से पोखर से महिला समेत चार शव बाहर निकाले गए हैं। वहीं पांचवें शव की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों में महिला के अलावा दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से सभी मृतकों की आधिकारिक पहचान और संख्या के बारे में जानकारी नहीं आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।  

मृत महिला की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड संख्या-06 के रहने वाले धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।  ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हो सकता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि महिला बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।  

घटना की सूचना मिलते ही अरेराज के अंचलाधिकारी (सीओ) और गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।  पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।  

Trending News

CM के सामने रखी जाएंगी अभ्यर्थियों की मांगें, जानिए कौन-कौन होगा शामिल
CM के सामने रखी जाएंगी अभ्यर्थियों की मांगें, जानिए कौन-कौन होगा शामिल
Aug 07, 2026, 2:26:00 PM
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कई ठिकानों पर छापेमारी, EOU का बड़ा एक्शन
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कई ठिकानों पर छापेमारी, EOU का बड़ा एक्शन
Aug 07, 2026, 2:16:00 PM
कंटेनर में लगी आग, बड़े राज का हो गया पर्दाफाश, अब जांच में जुटी पुलिस
कंटेनर में लगी आग, बड़े राज का हो गया पर्दाफाश, अब जांच में जुटी पुलिस
Aug 07, 2026, 2:11:00 PM
छात्रों की मांग पर विधानसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष, सोमवार तक सदन स्थगित
छात्रों की मांग पर विधानसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष, सोमवार तक सदन स्थगित
Aug 07, 2026, 1:53:00 PM
भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, विधानसभा की ओर बढ़े युवा
भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, विधानसभा की ओर बढ़े युवा
Aug 07, 2026, 1:38:00 PM
मोतिहारी में बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Aug 07, 2026, 1:36:00 PM
शिक्षा सचिव की बढ़ी मुश्किलें, JTET मामले में HC ने मांगा स्पष्टीकरण
शिक्षा सचिव की बढ़ी मुश्किलें, JTET मामले में HC ने मांगा स्पष्टीकरण
Aug 07, 2026, 1:31:00 PM
SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर, डिजिटल दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा दायरा
SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर, डिजिटल दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा दायरा
Aug 07, 2026, 1:20:00 PM
पटना सिटी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस को किया आग के हवाले, पुलिस की गाड़ियां फूंकी
पटना सिटी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस को किया आग के हवाले, पुलिस की गाड़ियां फूंकी
Aug 07, 2026, 12:47:00 PM
झारखंड में वोटर लिस्ट की होगी छंटनी? 63 लाख वोटरों का होगा सत्यापन
झारखंड में वोटर लिस्ट की होगी छंटनी? 63 लाख वोटरों का होगा सत्यापन
Aug 07, 2026, 12:36:00 PM