कंटेनर में लगी आग, बड़े राज का हो गया पर्दाफाश, अब जांच में जुटी पुलिस

राज्य के धनबाद शहर में बीती रात एक ट्रांसफॉर्मर में शॉट सर्किट हो गया। इससे न केवल एक कंटेनर में आग लग गयी, बल्कि एक बहुत बडे राज का पर्दाफाश भी हो गया।

कंटेनर में लगी आग, बड़े राज का हो गया पर्दाफाश, अब जांच में जुटी पुलिस

राज्य के धनबाद शहर में बीती रात एक ट्रांसफॉर्मर में शॉट सर्किट हो गया। इससे न केवल एक कंटेनर में आग लग गयी, बल्कि एक बहुत बडे राज का पर्दाफाश भी हो गया। आग की चपेट में आने से लाखों रूपये का गुटखा जलकर राख हो गया वहीं कंटेनर के चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गये।

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद शहर के बिशुनपुर बस्ती में एक ट्रांसफॉर्मर में शॉट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी पास में एक ट्रेलर कंटेनर पर जा गिरी। देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी फायर ब्रिगेड और एंबुलेस को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस पूरी घटना में चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गये। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एक तरफ जहां आग लगने से जहां इतनी बडी घटना घट गयी, वहीं दूसरी तरफ जब कंटेनर को खोला गया तो दूसरी कहानी ही सामने आ गयी और सभी लोग भौंचक्के रह गये। दरअसल कंटेनर के अंदर डायरेक्टर ब्रांड का गुटखा लदा हुआ था और आग लगने के कारण लाखों रुपये का गुटखा पूरी तरह जलकर राख हो गया। अब तक की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कंटेनर देर रात माल अनलोड करने के लिए यहां पहुंचा था। 

जांच के क्रम में यह भी सामने आया कि घनी आबादी के बीच कथित रूप से एक अवैध गुटखा गोदाम का संचालन हो रहा था। बताया जा रहा है यह गोदाम लंबे वक्त से संचालित हो रहा था। जिसके जानकारी शायद आम जनों को नहीं थी। इस राज के खुलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब गोदाम संचालक सहित अवैध गुटखा कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं? फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे ने शहर में चल रहे कथित अवैध गुटखा कारोबार की परतें खोल दी हैं। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
Oct 16, 2026, 12:00:00 PM
 18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
Oct 16, 2026, 11:41:00 AM
 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM