विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल यानी 20 अक्टूबर को होने वाले भव्य रावण वध और दहन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा

पटना : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल यानी 20 अक्टूबर को होने वाले भव्य रावण वध और दहन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पटना दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक के व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण होगा। वहीं, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की

वहीं गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर विजयादशमी के भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर विजयादशमी के भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। दशहरा के मौके पर यहां रावण वध और दहन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। इस बार रावण का पुतला 90 फीट ऊंचा बनाया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 10 फीट अधिक ऊंचा है। वहीं, मेघनाथ का पुतला 85 फीट और कुंभकरण का पुतला 80 फीट ऊंचा होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी को प्रदूषण मुक्त रखने की व्यवस्था की गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

DM और SSP ने भी तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं

गांधी मैदान और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि निगरानी के लिए 13 वॉच टावर बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी कंट्रोल रूम और पुलिस थाना भी बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष को भी सक्रिय रखा जाएगा। वहीं, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

गांधी मैदान में रावण वध समारोह की परंपरा दशकों पुरानी है

गांधी मैदान में रावण वध समारोह की परंपरा दशकों पुरानी है। करीब 71 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इस बार भी भव्य आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले विजयादशमी के इस पर्व पर पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर भव्य रावण दहन का गवाह बनेगा। 90 फीट ऊंचे रावण, 85 फीट के मेघनाथ और 80 फीट के कुंभकरण के पुतले इस आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट


Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM