खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम, 24 घंटे काम करेगी टीम

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है

बिहारियों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे वहां के लोगों को सहायता मिल सके.

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद के द्वारा दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके. हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा, "बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं. विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा.

दीपक आनंद ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने परिजनों से भी अपील की कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वे इस हेल्पलाइन का उपयोग करें.

सरकार का मानना है कि संकट की घड़ी में ऐसी पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देती है, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों में विश्वास भी मजबूत करती है. बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासी तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM