NEET छात्रा की मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर फैसला टला, कल दोबारा सुनवाई

पटना नीट छात्रा मौत मामले में जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली. पॉक्सो कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई

NEET छात्रा की मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर फैसला टला, कल दोबारा सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 11, 2026, 4:02:00 PM

पटना नीट छात्रा मौत मामले में जेल में बंद शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली. पॉक्सो कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन फैसला नहीं हो पाया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए कल की तारीख तय की है. फिलहाल मनीष रंजन बेउर जेल में ही बंद रहेंगे.

आज की सुनवाई के दौरान CBI कोर्ट में अपनी जांच से जुड़े दस्तावेज लेकर पहुंची. बताया जा रहा है कि एजेंसी चार बंडलों में केस से संबंधित रिपोर्ट और अन्य कागजात कोर्ट के सामने पेश करने के लिए लाई थी. कोर्ट ने इन दस्तावेजों को रिकॉर्ड में लिया और मामले पर आगे की सुनवाई की.

सुनवाई के दौरान मनीष रंजन के वकील ने कोर्ट से जमानत देने की अपील की. उन्होंने दलील दी कि जांच एजेंसी को अब उनकी जरूरत नहीं है. इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. हालांकि, पीड़ित परिवार के वकील एसके पांडेय ने इसका कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए.

पीड़ित परिवार और उनके वकील लगातार CBI की जांच पर सवाल उठाते रहे हैं. उनका आरोप है कि मामले की जांच में लापरवाही बरती जा रही है. सुनवाई के दौरान जब जांच की कुछ खामियां सामने आईं, तब कोर्ट ने भी इस पर सख्त टिप्पणी की थी. फिलहाल सभी की नजर अब अगली सुनवाई पर टिकी है.

Trending News

जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 21, 2026, 2:10:00 PM
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
Jul 21, 2026, 2:07:00 PM
सचिवालय सहायकों की नई वरीयता सूची जारी, 7 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
सचिवालय सहायकों की नई वरीयता सूची जारी, 7 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति
Jul 21, 2026, 1:46:00 PM