मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर में दीपोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए पूरा कार्यक्रम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेर के लिए रवाना होंगे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेर के लिए रवाना होंगे। वे कल्याणपुर स्थित माँ बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग द्वारा पटना के स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा कल्याणपुर (बरियारपुर), मुंगेर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे कल्याणपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:45 बजे माँ बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5 बजे पटना लौटेंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे मंदिर परिसर से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। शाम 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:55 बजे पटना स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे लोक सेवक आवास लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम में पटना से मुंगेर और वापसी तक की समय-सारिणी निर्धारित की गई है।











