मेट्रो अब मलाही पकड़ी तक चलने को तैयार, डिप्टी सीएमआरएस की टीम ने भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच जांच की

मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। अभी बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक चल रही है।

मेट्रो अब मलाही पकड़ी तक चलने को तैयार, डिप्टी सीएमआरएस की टीम ने भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच जांच की
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 11, 2026, 9:28:00 AM

पटना में मेट्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। फिलहाल मेट्रो सेवा बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक चल रही है, लेकिन अब इसे आगे मलाही पकड़ी तक बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है।

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक करीब 2.75 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक की जांच मंगलवार को मेट्रो रेल सेफ्टी के उप कमिश्नर की टीम ने की। दिल्ली से आई इस टीम का नेतृत्व उप कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी प्रदीप कुमार कर रहे थे। टीम ने ट्रैक, बिजली व्यवस्था, यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष और प्लेटफॉर्म समेत हर तकनीकी पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां जरूर सामने आईं, जिन्हें एक से दो दिनों के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया है। पटना मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि जांच लगभग सफल रही है और अब अंतिम निरीक्षण के लिए सीएमआरएस की टीम आएगी। उसके बाद उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। जैसे ही उनका समय तय होगा, उसी के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले 26 फरवरी को पटना और दिल्ली मेट्रो की टीम ने इस ट्रैक पर मेट्रो चलाकर ट्रायल भी किया था। गौरतलब है कि पटना शहर में कुल 31.9 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 13,365 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

वहीं, राजेंद्रनगर टर्मिनल के नीचे से मेट्रो टनल बनाने के लिए रेलवे ने भी एनओसी जारी कर दी है। जल्द ही खुदाई का काम शुरू होगा। यह अंडरग्राउंड टनल मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर होते हुए मलाही पकड़ी तक जाएगी। इसके अलावा पटना जंक्शन से करबिगहिया स्टेशन होते हुए मीठापुर तक भी अंडरग्राउंड टनल का निर्माण जल्द शुरू कियाजाएगा।

Trending News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
Jul 21, 2026, 3:50:00 PM
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 21, 2026, 2:10:00 PM
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
Jul 21, 2026, 2:07:00 PM