गोबर के विवाद में चली गयी जान ! एक की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां गोबर रखने के विवाद में एक व्यक्ति की जान चल गई। विवाद में हालात कुछ इस कदर बिगड़े की विवाद ने देखते ही देखते खूनी झड़प का रूप ले लिया।

गोबर के विवाद में चली गयी जान ! एक की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां गोबर रखने के विवाद में एक व्यक्ति की जान चल गई। विवाद में हालात कुछ इस कदर बिगड़े की विवाद ने देखते ही देखते खूनी झड़प का रूप ले लिया। मामले में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है जबकि दोनों पक्षों को मिलाकर आधा दर्जन से घायल ज्यादा घायल हो गए हैं। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

मिली एक खबर के अनुसार राजधानी के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में शुक्रवार को सड़क पर गोबर रखने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार टुनटुन यादव और लालकेश्वर प्रसाद का मकान अगल-बगल में है। अपने मवेशियों के गोबर को टुनटुन यादव, लालकेश्वर प्रसाद के मकान के पास रखता था। बताया जा रहा है कि गोबर के रखने के कारण लालकेश्वर प्रसाद के मकान की दीवार गंदी हो जाती थी, नाली में भी गोबर जमा हो जाता था। मिली जानकारी के अनुसार इस बात को लेकर पहले भी इन दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। इसी मुद्दे को लेकर के शुक्रवार को भी विवाद हुआ और देखते ही देखते बाद में खूनी रूप ले लिया। 

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लालकेश्वर प्रसाद के सिर पर लोहे के सरिये से वार किया गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लालकेश्वर प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ लालकेश्वर प्रसाद के पुत्र समेत टुनटुन, उमेश, मनीष और अर्जुन समेत सात अन्य लोग घायल हो गए। इनमें टुनटुन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई और मौके पर पहुंच के जांच शुरू की। खबर के अनुसार लालकेश्वर प्रसाद के बेटे उमेश प्रसाद के बयान पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मामले में एक आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Trending News

पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
पलामू के सफर में अब नहीं बनेगा 'बॉटलनेक'! दो फोरलेन परियोजनाओं की DPR अंतिम चरण में
Aug 01, 2026, 1:11:00 PM
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
कंधे पर मगरमच्छ को लादकर थाने पहुंचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
Aug 01, 2026, 1:06:00 PM
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
पार्टी लाइन से हटकर बयान देना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने के.एन. त्रिपाठी को थमाया नोटिस
Aug 01, 2026, 1:01:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को, यहां होगी काउंटिंग, 3 बजे तक रिजल्ट, इस रोड पर नो एंट्री
Aug 01, 2026, 12:48:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
मंत्री श्रवण कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर लंगोट अर्पित किया, बांकीपुर उपचुनाव-पप्पू यादव पर ये बोले
Aug 01, 2026, 12:28:00 PM
जैश से कथित संबंधों की जांच! साहिबगंज से हिरासत में ली गई युवती
जैश से कथित संबंधों की जांच! साहिबगंज से हिरासत में ली गई युवती
Aug 01, 2026, 12:25:00 PM
14, 15 अगस्त को सिनमाघरों में अनिवार्य रूप से हो राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का प्रसारण: योगी आदित्यनाथ
14, 15 अगस्त को सिनमाघरों में अनिवार्य रूप से हो राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का प्रसारण: योगी आदित्यनाथ
Aug 01, 2026, 12:18:00 PM
हाई स्पीड कॉरिडोर की DPR पर मंथन, पाकुड़ के ये 21 गांव होंगे प्रभावित
हाई स्पीड कॉरिडोर की DPR पर मंथन, पाकुड़ के ये 21 गांव होंगे प्रभावित
Aug 01, 2026, 12:15:00 PM
कोयला की राजधानी को मिलेगी नई पहचान, यहां लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
कोयला की राजधानी को मिलेगी नई पहचान, यहां लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
Aug 01, 2026, 12:06:00 PM
धनबाद : लॉटरी सिंडिकेट पर शिकंजा, हाईटेक प्रिंटिंग मशीनों के साथ करोड़ों का माल जब्त
धनबाद : लॉटरी सिंडिकेट पर शिकंजा, हाईटेक प्रिंटिंग मशीनों के साथ करोड़ों का माल जब्त
Aug 01, 2026, 12:06:00 PM