अपने गिरेबान में झांके नेता, बिहार के अबतक के एनकाउंटर फेक: भाई वीरेंद्र

अपने गिरेबान में झांके नेता, बिहार के अबतक के एनकाउंटर फेक: भाई वीरेंद्र

राजद के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बडा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी पार्टी के नेता और गिरेबान में झांके और दोगली राजनीति न करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अबतक जितने एनकाउंटर हुए वो फेक एनकाउंटर हुए हैं। जो भी एनकाउंटर हुआ है उसका न्यायिक जांच होनी चाहिए।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि आखिर लोग किस तरीके से राजनीति करते हैं। बैकवर्ड का एनकाउंटर होता है, कोई उसके घर पर नहीं जाता है। जब अकलियत का एनकाउंटर होता है, उसे आतंकवादी कहा जाता है। जब दलित का एनकाउंटर होता है उसको नक्सली बता देते हैं तो क्या दूसरे लोग देश में लड़ाई लड़ रहे थे? जिनका सरकार ने एनकाउंटर किया, क्या वह बहुत बड़े थे? क्या इन्होंने आतंकवादियों को मारा है? बैकवर्ड है तो बहुत बड़ा क्रिमिनल है? अगर वह दलित है तो वह नक्सली है और अकलियत है तो उसे आतंकवादी कहा जाता है। 

भाई वीरेंद्र का कहना था कि जब दूसरे लोग एनकाउंटर में मारे जाते हैं, उसे शहीद का दर्जा देने की बात कही जाती है। मैं सभी पार्टी की नेताओं से कहूंगा कि वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें और दोगली राजनीति न करें। आप जनता के प्रतिनिधि हैं। जनता में सब जाति, धर्म के लोग आपके साथ हैं। सबके एनकाउंटर में जाना चाहिए। बिहार में अब तक जो भी फेक एनकाउंटर हुए हैं, उनमें सजा मिलनी चाहिए।

बता दें कि भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर देश प्रदेश की राजनीति में बडा बवाल मचा हुआ है। बुधवार को सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी के प्रमुख भरत तिवारी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी बडी संख्या में उपस्थिति रही। 

Trending News

जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
Sep 22, 2026, 3:50:00 PM
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
Sep 22, 2026, 3:44:00 PM
इलाज के नाम पर दोहन व बदसलूकी, परिजन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
इलाज के नाम पर दोहन व बदसलूकी, परिजन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
Sep 22, 2026, 3:37:00 PM
छात्रों की आड़ में राजनीतिक तमाशा कर रहे हैं राहुल गांधी: बीजेपी
छात्रों की आड़ में राजनीतिक तमाशा कर रहे हैं राहुल गांधी: बीजेपी
Sep 22, 2026, 3:31:00 PM
'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Sep 22, 2026, 3:26:00 PM
भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं
भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं
Sep 22, 2026, 3:21:00 PM
राज्य सरकार पर बरसे तेजस्वी, बोले सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार
राज्य सरकार पर बरसे तेजस्वी, बोले सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार
Sep 22, 2026, 3:14:00 PM
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए एक अक्तूबर से पहले करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए एक अक्तूबर से पहले करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर
Sep 22, 2026, 2:50:00 PM
शिक्षक शमशाद हत्याकांड : 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार
शिक्षक शमशाद हत्याकांड : 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 2:37:00 PM
Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Sep 22, 2026, 1:50:00 PM