'सरकार की भूमिका भूमाफिया जैसी' किसानों की जमीन को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा हमला
पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी में किसानों की जमीन पर वाटर पार्क के कथित अवैध निर्माण का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

बिहार में किसानों की जमीन को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी में किसानों की जमीन पर वाटर पार्क के कथित अवैध निर्माण का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि राज्य में किसानों की जमीन के मामले में सरकार की भूमिका भूमाफिया जैसी होती जा रही है। आखिर पिपरा कोठी में जमीन का पूरा मामला क्या है? किसानों की जमीन पर वाटर पार्क का निर्माण किसकी अनुमति से हो रहा है? और इस पूरे प्रकरण में प्रशासन की भूमिका क्या है? इन्हीं सवालों को लेकर सुधाकर सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
सुधाकर सिंह का कहना है कि किसानों की जमीन की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन जब जमीन के मामलों में ही किसानों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़े, तो सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब सवाल यह है कि पिपरा कोठी में जिस जमीन पर वाटर पार्क का निर्माण हो रहा है, उसका मालिकाना हक किसके पास है? क्या जमीन का विधिवत अधिग्रहण हुआ है? क्या किसानों को उचित मुआवजा मिला है? और अगर निर्माण अवैध है तो प्रशासन अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया?
इस पूरे मामले में सुधाकर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजरें टिकी हैं। उनसे यह भी सवाल होगा कि क्या उनके पास जमीन से जुड़े दस्तावेजी सबूत हैं? क्या इस मामले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति या अधिकारी की भूमिका सामने आई है? और क्या वे किसानों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे?
फिलहाल इस मामले ने बिहार में जमीन की सुरक्षा, किसानों के अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि सुधाकर सिंह के आरोपों पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन क्या जवाब देते हैं। साथ ही पिपरा कोठी के किसानों को उनकी जमीन और अधिकारों के मामले में कब तक न्याय मिल पाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट















