कोचिंग के बाद खान सर का अस्पताल भी होगा सील? फायर विभाग ने भेजा नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम

फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोचिंग सेंटर के बाद अब खान सर के अस्पताल पर भी सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। अग्निशमन विभाग ने खान सर के अस्पताल 'खान हेल्थ केयर' को नोटिस जारी किया है।

कोचिंग के बाद खान सर का अस्पताल भी होगा सील? फायर विभाग ने भेजा नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम

फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोचिंग सेंटर के बाद अब खान सर के अस्पताल पर भी सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। अग्निशमन विभाग ने खान सर के अस्पताल 'खान हेल्थ केयर' को नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर सुरक्षा संबंधी कमियां दूर नहीं की गईं तो अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन विभाग की ओर से किए गए औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट में अस्पताल परिसर में कई गंभीर कमियां पाई गईं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में आग या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पर्याप्त नहीं हैं। पटना अग्निशमन विभाग के कमांडेंट रितेश पांडे ने बताया कि अस्पताल की जांच के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़ी कई गंभीर कमियां सामने आई थीं। इन्हीं खामियों को देखते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में सारी कमियां पूरी नहीं की जाती हैं तो अस्पताल को सील किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट, सीसीटीवी कैमरों, पानी की उपलब्धता, फायर अलार्म सिस्टम और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। फायर ब्रिगेड विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि जांच के दौरान पांच ऐसे अस्पताल चिह्नित किए गए हैं, जहां गंभीर स्तर की सुरक्षा खामियां पाई गईं। किसी भी आपात स्थिति में यहां मरीजों और अन्य लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

वहीं कानूनी संकट के साथ-साथ खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासनिक कार्रवाई का खतरा भी बढ़ गया है। फायर ब्रिगेड विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया है कि हालिया ऑडिट के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं। यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है। डीआईजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियों को दूर नहीं किया गया, तो जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा कोचिंग सेंटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें संस्थान को सील करना और अन्य कानूनी कदम उठाना भी शामिल हो सकता है।

बता दें कि पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो निजी अंगरक्षक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को भी मामले में नामजद किया गया। फायरिंग, तोड़फोड़ और हंगामे से जुड़े इस मामले की जांच लगातार जारी है। 

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM