खान सर का कोचिंग सेंटर होगा सील? फायर ऑडिट में बड़ा खुलासा, 7 दिन का अल्टीमेटम

फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आज पटना में खान ग्लोबल स्टडीज में फायर ऑडिट की है। फायर ऑडिट के दौरान कई खामियां पाई गई हैं।

खान सर का कोचिंग सेंटर होगा सील? फायर ऑडिट में बड़ा खुलासा, 7 दिन का अल्टीमेटम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 07, 2026, 2:58:00 PM

फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अग्निशमन विभाग की तरफ से ऑडिट के दौरान खान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं। अग्निशमन विभाग की टीम ने आज पटना में खान ग्लोबल स्टडीज में फायर ऑडिट की है। फायर ऑडिट के दौरान कई खामियां पाई गई हैं। खान ग्लोबल स्टडीज को सिर्फ 1 हफ्ते की मोहलत मिली है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खान ग्लोबल स्टडीज को सात दिनों का नोटिस मिला है।  कोचिंग सेंटर को सिर्फ 1 हफ्ते की मोहलत दी गई है। मानकों को पूरा नहीं किया तो आगे की कार्रवाई होगी। फायर ऑडिट के दौरान कई सुरक्षा खामियां मिली है। असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार अग्निशमन विभाग की तरफ से आज खान ग्लोबल स्टडीज का फायर ऑडिट किया गया। फायर ऑडिट के क्रम में जो जो कमियां पाई गई उसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर उन्हें सभी खामियों को दूर करना होगा। अगर एक सप्ताह के भीतर ऐसा नहीं किया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फायर ऑडिट के दौरान कई सुरक्षा खामियां मिली है। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर में फायर अलार्म सिस्टम नहीं है, फायर पंप नहीं लगा हुआ है, ओवर हेड टैंक है उसकी क्षमता कम है। दिल्ली में जो अग्निकांड हुआ है और मुजफ्फरपुर में जो घटना घटी है उसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जितने भी होटल और हॉस्पिटल है, उनका बड़े लेबल पर ऑडिट किया जा रहा है।

इससे पहले फायर ब्रिगेड विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है। डीआईजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियों को दूर नहीं किया गया, तो जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा कोचिंग सेंटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें संस्थान को सील करना और अन्य कानूनी कदम उठाना भी शामिल हो सकता है। 

वहीं आज खान ग्लोबल स्टडीज में फायर ऑडिट हुई है। फायर ऑडिट के दौरान कई खामियां पाई गई हैं। खान ग्लोबल स्टडीज को सिर्फ 1 हफ्ते की मोहलत मिली है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उनके अस्पताल 'खान हेल्थ केयर' को भी अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड: चित्रांश समाज ने सरकार को चेताया, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच की मांग
Jul 22, 2026, 6:03:00 PM
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
रोजगार मेले में बहार, 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Jul 22, 2026, 5:58:00 PM
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
JPSC विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला! अगले आदेश तक मुख्य परीक्षा स्थगित
Jul 22, 2026, 5:56:00 PM
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
5 दिन से मर्चरी में पड़ा BSL कर्मी का शव, नौकरी की मांग पर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा, भाजपा-आजसू भी साथ
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
शव को भी यहां करना पड रहा इंतजार, न्याय की आस में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Jul 22, 2026, 5:49:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 5:38:00 PM