इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात

अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ द्वारा जुलाई 2027 में इटली की राजधानी रोम में आयोजित होने वाले 29वें World Congress of Political Science में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई

इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात

अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ (International Political Science Association—IPSA) द्वारा जुलाई 2027 में इटली की राजधानी रोम में आयोजित होने वाले 29वें World Congress of Political Science में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ अशोक चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. अशोक चौधरी को “Electoral Democracy in a Changing Global System: An Indian Perspective” विषय पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण पैनल का चेयरपर्सन बनाया गया है। विश्व के प्रतिष्ठित राजनीतिक वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की भागीदारी वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के लोकतांत्रिक एवं निर्वाचन तंत्र के दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर डॉ. चौधरी को प्राप्त होगा।

यह उपलब्धि न केवल डॉ अशोक चौधरी के लिए, बल्कि बिहार के लिए भी गौरव का विषय है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर बिहार से जुड़े एक जनप्रतिनिधि एवं मंत्री को पैनल चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना राज्य की बौद्धिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर ए.एन. कॉलेज, पटना के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार झा एवं मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंजनी घोष ने डॉ. अशोक चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

उन्होंने कहा कि IPSA के विश्व कांग्रेस में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डॉ. चौधरी का चयन बिहार के लिए गर्व की बात है और इससे राज्य की शैक्षणिक, राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक विमर्श की पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ अशोक चौधरी इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, निर्वाचन प्रक्रिया और बदलती वैश्विक राजनीतिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

Trending News

NEET UG 2026: AIIMS समेत देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में GOAL के विद्यार्थियों ने बनाई जगह, ऑल इंडिया काउंसलिंग के प्रथम राउंड में शानदार प्रदर्शन
NEET UG 2026: AIIMS समेत देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में GOAL के विद्यार्थियों ने बनाई जगह, ऑल इंडिया काउंसलिंग के प्रथम राउंड में शानदार प्रदर्शन
Aug 21, 2026, 6:46:00 PM
हादसा या जानबूझकर की गई हरकत? इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्राएं झुलसीं, संचालक पर कार्रवाई
हादसा या जानबूझकर की गई हरकत? इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्राएं झुलसीं, संचालक पर कार्रवाई
Aug 21, 2026, 6:33:00 PM
कुम्हार-प्रजापति समाज के सम्मान समारोह में जुटेंगे हजारों लोग, बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील
कुम्हार-प्रजापति समाज के सम्मान समारोह में जुटेंगे हजारों लोग, बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील
Aug 21, 2026, 6:11:00 PM
एक्टिव मोड में बिहार पुलिस, 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार, दबोचने की कार्रवाई शुरू
एक्टिव मोड में बिहार पुलिस, 350 से अधिक सुपारी किलर की सूची तैयार, दबोचने की कार्रवाई शुरू
Aug 21, 2026, 5:56:00 PM
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा : बीसीए
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा : बीसीए
Aug 21, 2026, 5:44:00 PM
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगी तस्वीर, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले-AI के साथ भविष्य की ओर बढ़ता बिहार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदलेगी तस्वीर, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले-AI के साथ भविष्य की ओर बढ़ता बिहार
Aug 21, 2026, 5:42:00 PM
इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात
इटली में आयोजित 29वें वर्ल्ड कांग्रेस में मंत्री डॉ अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार के लिए गर्व की बात
Aug 21, 2026, 5:22:00 PM
चीनी ही नहीं गुड़, चावल और दूध-अंडे समेत ये सब भी महंगा, आम लोगों पर क्या होगा असर? एथेनॉल का झमेला...
चीनी ही नहीं गुड़, चावल और दूध-अंडे समेत ये सब भी महंगा, आम लोगों पर क्या होगा असर? एथेनॉल का झमेला...
Aug 21, 2026, 4:47:00 PM
₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
₹10 लाख देगी सरकार, 15 सितंबर तक आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? जानें पूरा प्रोसेस
Aug 21, 2026, 4:21:00 PM
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य : उच्च शिक्षा निदेशक
Aug 21, 2026, 4:16:00 PM