आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैसला टला, 6 मई को होगी अगली सुनवाई

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैसला टला, 6 मई को होगी अगली सुनवाई

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैसला टला, 6 मई को होगी अगली सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 16, 2026, 2:02:00 PM

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया है। अदालत के इस कदम से सभी आरोपियों को अस्थायी राहत मिली है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 मई को निर्धारित की गई है, जब अदालत यह तय करेगी कि आरोप तय किए जाएंगे या नहीं। लंबे समय से चल रही इस कानूनी प्रक्रिया पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं और आगामी तारीख को अहम माना जा रहा है।

बताते चलें कि यह मामला वर्ष 2004 से 2014 के बीच का है, जब लालू यादव केंद्र में रेल मंत्री के पद पर कार्यरत थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, आईआरसीटीसी के अंतर्गत आने वाले दो होटलों के संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर देने में कथित रूप से नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में एक निजी कंपनी को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया गया।

इसके बदले में कथित तौर पर लालू परिवार से संबंधित एक कंपनी को जमीन या अन्य आर्थिक फायदे मिलने की बात कही गई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का दावा है कि इस पूरे मामले में पद के दुरुपयोग और प्रक्रियागत अनियमितताएं हुईं।

हालांकि, लालू यादव और उनके परिवार ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। राजद का आरोप है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

Trending News

गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM