घोषणा पत्र के लिए बिहार के एक करोड़ से अधिक लोगों का लिया जाएगा सुझाव: प्रेम कुमार

बिहार भाजपा की मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य और बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने आज कहा कि बहुत जल्द बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने वाली है। उसके पहले पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है।

प्रेम कुमार

उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में हमें क्या करना है, इसकी तैयारी की जा रही है। घोषणा पत्र को लेकर पार्टी द्वारा सुझाव अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने से पूर्व पूरे प्रदेश में लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव एकत्रित करने का निश्चय किया है।  

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लगभग 3000 से अधिक सुझाव पेटियां 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर रखेगी, जिसमें लोग अपना सुझाव दे सकेंगे।  

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आज के इस तकनीकी युग में लोगों से मिसकॉल एवं ईमेल के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इस अभियान की शुरूआत भाजपा कल 5 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पर करेगी। इसमें विभिन्न जिलों में जाने वाले रथों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और विजय कुमार सिन्हा द्वारा झंडा दिखलाकर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा एक वेबसाइट की भी लांचिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुझाव पेटियां हर चौक-चौराहे, स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल और बाजारों में रखी जाएंगी।  

उन्होंने बताया कि भाजपा के विभिन्न मंच और मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मंचों के माध्यम से समुदाय के सभी वर्गों के बीच जाकर उनके सुझाव एकत्रित करेंगे।  

उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र में बिहार को विकसित बिहार बनाने को लेकर सभी सुझावों को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़े और अपने बहुमूल्य सुझाव जरूर दें।  

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सुरेश रूंगटा ने कहा कि भाजपा मेनिफेस्टो के लिए सुझाव अभियान की शुरुआत कल यानी शनिवार से होगी। उन्होंने 8980243243 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे, और फिर यहां से फोन जाएगा और उनसे सुझाव लिया जाएगा।  

इसके अलावा लोगों से व्हाट्सअप नंबर के जरिए भी सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा बिहार चैम्बर्स, बिहार इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन, टेम्पो चालक संघ, रजक एसोसिएशन और इसी तरह के अन्य संगठनों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रमंडलों और जिलों में इस अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी.  

प्रेस वार्ता में शामिल राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र जारी करने के पहले व्यापक विचार विमर्श करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ऐसी कोई पार्टी नहीं होगी जो घोषणा पत्र जारी करने के पहले इतना विचार विमर्श करती है। 

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को जानना और उनके हल के लिए अगले पांच वर्षों तक काम करना है।  

आज के इस प्रेस वार्ता में विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व मंत्री सीता सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु भी उपस्थित रहे।

Trending News

बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM