दरभंगा में कोहरे की वजह से हादसा, 15 फीट गड्ढे में गिरी कार, 3 दोस्तों की मौत

बिहार के दरभंगा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा धुंसी के पास एक अनियंत्रित कार नहर में पलट गई, जिससे कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई

दरभंगा में दिन दोस्त की मौत

बिहार के दरभंगा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। नेहरा थाना क्षेत्र के नेहरा धुंसी के पास एक अनियंत्रित कार नहर में पलट गई, जिससे कार में सवार तीनों युवकों की डूबने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रोहित सहनी, अजय सहनी, सुजीत सहनी और कार चालक शंभू यादव (जिन्हें शंभू सहनी भी बताया गया) नेहरा लुल्हवा चौक के पास एक नर्सिंग होम में एकत्रित हुए थे। रात अधिक होने पर नर्सिंग होम संचालक शंभू यादव अपनी कार से सभी को घर छोड़ने निकले।

शंभू ने पहले रोहित सहनी को उसके घर पहुँचाया। इसके बाद वह अजय और सुजीत को उनके घर (मखान फोड़ा घर) छोड़ने के लिए नहर के पश्चिमी तटबंध की ओर बढ़े। जैसे ही कार सलूइस गेट के पास दक्षिण की ओर मुड़ी, महज 50 फीट की दूरी पर कार अनियंत्रित हो गई और पलटकर सीधे 5 फीट गहरी नहर में जा गिरी।

जब देर रात तक तीनों युवक घर नहीं पहुँचे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन न मिलने पर चिंतित परिजन उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान उन्होंने नहर में पलटी हुई कार देखी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला।

अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) भेज दिया गया है। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

Trending News

स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM