ईओयू की रेड, रडार पर आये बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर
राज्य सरकार की आर्थिक अपराध ईकाई ने बडी कार्रवाई की है। ईकाई ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ऑफिस एवं आवास पर एक साथ छापा मारा है।

राज्य सरकार की आर्थिक अपराध ईकाई ने बडी कार्रवाई की है। ईकाई ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ऑफिस एवं आवास पर एक साथ छापा मारा है।
आर्थिक अपराध ईकाई द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ईकाई को अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जन के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद निगरानी के विशेष न्यायालय द्वारा जारी अधिपत्र के बाद यह कार्रवाई की गयी। प्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार सिंह के विरूद्ध सत्यापन के क्रम में कुल 3,43,78,300/-रू0 (तीन करोड़ तैतालीस लाख अठहतर हजार तीन सौ) रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 90.04 प्रतिशत अधिक है।
ईकाई की तरफ से डीएसपी लेवल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पटना राजीव नगर थाना अंतर्गत के चन्द्रतारा भवन बीभी कॉलेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा, बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड मिठापुर, पटना अवस्थित अभियुक्त का कार्यालय कक्ष एवं बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत परोरा स्थित पैतृक मकान पर अलग अलग टीम द्वारा कार्यवाई प्रारंभ की गयी।
ईकाई द्वारा यह भी जानकारी दी गयी है कि इस पूरी कार्यवाई की सूचना विस्तृत रूप में दी जाएगी।











