'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा वासभूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देने के उद्देश्य से 'अभियान बसेरा' के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में

'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन

पटना : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा वासभूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक देने के उद्देश्य से 'अभियान बसेरा' के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि इसके लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय आने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर देना होगा

आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर देना होगा। आवेदक, पति या पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी। इसके अलावा जाति प्रमाण-पत्र की प्रति तथा राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र या निवास प्रमाण-पत्र में से उपलब्ध दस्तावेज देना होगा। परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो भी आवेदन के साथ लगाना होगा।

आवेदन अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही जमा करें

आवेदक को निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र देना होगा कि परिवार के पास वासयोग्य भूमि नहीं है और पूर्व में किसी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली है। यदि परिवार सरकारी भूमि पर बसा हुआ है, तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार मौजा, खाता और खेसरा का विवरण देना होगा। इसके साथ पुराने निवास से संबंधित उपलब्ध साक्ष्य भी संलग्न किए जा सकते हैं। आवेदन अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही जमा करें। इसके लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित कर जिलों से पटना मुख्यालय लाए जाने की जानकारी मिलती है, तो ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान बसेरा के तहत अबतक 92 हजार से अधिक परिवारों को वासभूमि मिल चुकी है

बता दें कि अभियान बसेरा के तहत अबतक 92 हजार से अधिक परिवारों को वासभूमि मिल चुकी है। राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र वासभूमिहीन परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। शिकायत एवं सुझाव के लिए जन शिकायत पोर्टल पर जाएं: https://biharbhumi.bihar.gov.in/

Trending News

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, मारे गए 28 आतंकी!
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, मारे गए 28 आतंकी!
Sep 21, 2026, 1:39:00 PM
'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
Sep 21, 2026, 1:06:00 PM
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sep 21, 2026, 12:58:00 PM
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
Sep 21, 2026, 12:51:00 PM
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
Sep 21, 2026, 12:38:00 PM
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sep 21, 2026, 12:18:00 PM
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 12:01:00 PM
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
Sep 21, 2026, 11:45:00 AM
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
Sep 21, 2026, 11:40:00 AM
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
Sep 21, 2026, 11:29:00 AM