शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े 6 लड़कों के DNA सैंपल लिया गया, घटना के दिन हॉस्टल में आना-जाना हुआ

NEET छात्रा रेप-मौत मामले में जांच लगातार गंभीर मोड़ लेती जा रही है। अब इस केस में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी, क्योंकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के परिवार द्वारा जो उम्र से जुड़ा प्रमाण पत्र सौंपा गया है,

Neet स्टूडेंट्स

NEET छात्रा रेप-मौत मामले में जांच लगातार गंभीर मोड़ लेती जा रही है। अब इस केस में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी, क्योंकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के परिवार द्वारा जो उम्र से जुड़ा प्रमाण पत्र सौंपा गया है, उसके अनुसार छात्रा नाबालिग थी। इस आधार पर मामला अब और सख्त कानूनी दायरे में आ गया है।.

इधर, अंडरगारमेंट में स्पर्म मिलने के बाद DNA जांच तेज कर दी गई है। SIT और मेडिकल टीम ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े 6 संदिग्ध युवकों के DNA सैंपल लिए हैं। ये सभी युवक हॉस्टल परिसर में आते-जाते रहे हैं और सूत्रों के अनुसार घटना वाले दिन कुछ युवकों की लोकेशन हॉस्टल के आसपास पाई गई है।

सभी 6 संदिग्धों के DNA सैंपल जज और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में लिए गए। पूरी सैंपलिंग प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। इसके बाद सभी सैंपल को सील कर FSL लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। FSL टीम छात्रा के कपड़ों से मिले स्पर्म के DNA से इन सैंपल्स का मिलान करेगी।

SIT के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक को घटना से पहले और बाद में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के आसपास देखा गया है। CCTV फुटेज में उसकी मौजूदगी दर्ज है। इसके अलावा हॉस्टल के कुछ कर्मचारियों ने भी उसकी पहचान की है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा से भी शक और गहरा हुआ, जिसके बाद DNA सैंपल लेने का फैसला किया गया।

फिलहाल SIT हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि DNA रिपोर्ट आने के बाद केस में बड़े खुलासे संभव हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM