डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ रुपये से अधिक का ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ रुपये से अधिक का ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन कुमार , पिता रामजी सिंह, निवासी राघोपुर एसएस कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को राघोपुर एसएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने एक चेकबुक,ATM,चार सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
इधर पूरे मामले पर दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 17अगस्त को NCBR पोटल के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को डिजिटली अरेस्ट कर उस व्यक्ति से एक करोड़ 43 लाख रुपया की ठगी की गई है और रोहित कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा बिहटा के राघोपुर निवासी कुमार आर्यन और उमेश सिंह के खातों में पैसा भेजा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा जांच शुरू की गई और इस मामले में पुलिस ने कुमार आर्यन को गिरफ्तार किया। जिसके पास से दो मोबाइल फोन,कई सिम, जिस अकाउंट में पैसा मंगाया गया उस अकाउंट का पासबुक एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है हालांकि इस मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
इधर गिरफ्तार कुमार आर्यन से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 78 लाख अकाउंट निकाला गया है जबकि खाता में 27 लाख रुपया है। फिलहाल उसके सीज कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
बिहटा से मयंक सिंह, अभिषेक कुमार की रिपोर्ट












