बिहार में घने कोहरे का कहर: 5 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह जीरो विजिबिलिटी

बिहार के कई जिलों में आज सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में घने कोहरे का कहर: 5 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह जीरो विजिबिलिटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 09, 2026, 9:45:00 AM

बिहार के कई जिलों में आज सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर, गोपालगंज, सुपौल, बगहा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह इतना घना कोहरा छाया रहा कि विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। दरभंगा के NH-527B पर घने कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी रही, जिसके चलते एक ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत न हो तो यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बीते कुछ दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा, जिससे कोहरे की तीव्रता में कमी आ सकती है।

फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह के समय वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें, स्पीड कम रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा 

जा सके।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM