NEET स्टूडेंट की मौत का खुलासा: पोस्टमॉर्टम में सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि, हॉस्टल वार्डन अरेस्ट

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही NEET की छात्रा की मौत के चार दिन बाद गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

Neet स्टूडेंट्स

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही NEET की छात्रा की मौत के चार दिन बाद गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पोस्टमॉर्टम में छात्रा के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई है। अब इस रिपोर्ट को सेकेंड ओपिनियन के लिए पटना AIIMS भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश न रहे।

मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पुलिस ने हॉस्टल वार्डन मनीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इलाज में शामिल रहे हर डॉक्टर का बयान दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है, जिससे जांच पूरी तरह पारदर्शी रहे।

अब पटना पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। जांच पटना से लेकर जहानाबाद तक की जा रही है। पुलिस अब तक 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। छात्रा जिन-जिन रास्तों से गुजरी, उन सभी रूट्स के वीडियो सबूत इकट्ठा किए गए हैं।

छात्रा के पिता ने हॉस्टल के कुछ लोगों पर रेप के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से हॉस्टल का गेट बंद है और सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर चुकी हैं। कई छात्राएं पुलिस के सामने बयान देने से डर रही हैं, वहीं आसपास के लोग भी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। छात्रा पिछले ढाई साल से इसी हॉस्टल में रह रही थी।

तीन दिन पहले, मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आगजनी और हिंसा का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक अब गैंगरेप की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM