CM सम्राट चौधरी ने थामा तिरंगा, पटना में भव्य तिरंगा यात्रा, दोनों डिप्टी CM रहे गायब

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी पटना देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। पटना में 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां CM सम्राट चौधरी भी शामिल हुए, लेकिन दोनों डिप्टी CM नजर नहीं आए।

CM सम्राट चौधरी ने थामा तिरंगा, पटना में भव्य तिरंगा यात्रा, दोनों डिप्टी CM रहे गायब

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी पटना देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। पटना में 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां CM सम्राट चौधरी भी शामिल हुए, लेकिन दोनों डिप्टी CM नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले।

यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई और कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर तक  तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लेकर पहुंचे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले सीएम सम्राट चौधरी गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का काफिला गांधी मैदान के गेट नंबर-12 से परिसर में दाखिल हुआ।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मंच और कार्यक्रम स्थल पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी नहीं दिखी।  जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में एक अलग चर्चा भी देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी फिलहाल पटना से बाहर हैं, जिस वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने को लेकर उम्र अधिक होने की वजह से शामिल नहीं होने की चर्चा रही। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी जरूर देखने को मिली। वह मंच पर नजर आए और तिरंगा यात्रा से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि जेपी गोलंबर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पटना में मुख्य तिरंगा यात्रा के बाद 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।


Trending News

मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की मिथिला के मखाना का विदेशों में निर्यात पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Oct 25, 2026, 1:06:00 PM
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
'मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन' सीएम हेमंत सोरेन से मिले संथाल समाज के प्रतिनिधिमंडल
Oct 25, 2026, 12:47:00 PM
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
छठ की तैयारी तेज, जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर
Oct 25, 2026, 12:02:00 PM
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
अनंत सिंह बनाएंगे नई पार्टी, JDU से निकाले जाने पर बाहुबली बोले-10 सीटों पर सिमट जाएगी, नीतीश कुमार...
Oct 25, 2026, 11:39:00 AM
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
भोरे में फर्जी दाखिल-खारिज का मामला पहुंचा डीसीएलआर हथुआ की अदालत, अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल
Oct 25, 2026, 11:14:00 AM
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
होटल के रेस्टोरेंट कैप्टन की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 25, 2026, 11:01:00 AM
 जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
जपला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार और लावारिस खेप जब्त
Oct 25, 2026, 10:48:00 AM
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
सनकी भाई ने अपने छोटे भाई का गला काटकर गांव के मंदिर में चढ़ाया बलि, खौफनाक मंजर देखकर उड़े होश
Oct 25, 2026, 10:29:00 AM
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक की हत्या का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
Oct 25, 2026, 10:15:00 AM