मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर तक करें आवेदन, किस्तों में मिलेंगे दो लाख रुपये

महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गयी है. इस तय अवधि में आवेदन करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा.

महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख

महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गयी है. इस तय अवधि में आवेदन करने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा. इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय मानक के अनुसार महिलाएं 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं. इस योजना के तहत दस हजार रुपये के बाद महिलाओं को दो लाख रुपये भी रोजगार के लिए दिये जाने हैं.

जीविका की ओर से प्रारंभिक रूप से तय किया जा रहा है कि ये दो लाख रुपये किस्तों में दिये जायेंगे. एक साथ दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे. रोजगार शुरू करने और उसकी प्रगति की जांच के बाद ही दो लाख रुपये लाभुक महिलाओं को मिलेंगे. इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण देने का भी मॉडल तैयार किया जा रहा है. इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं. शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं वह जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं.

आवेदन करने वाली दस लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ अभी नहीं मिला है. जीविका की ओर से बताया गया है कि आवेदन में त्रुटि रहने के कारण इन महिलाओं को राशि नहीं मिली है. किसी के आधार, बैंक खाता संख्या में त्रुटि रहने के कारण राशि नहीं मिली है. इसे फिर से चेक किया जा रहा है. इसके बाद उनके खाते में भी राशि चली जायेगी।

इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाना है, मगर, राज्यभर के लगभग 400 पुरुषों के बैंक खाते में भी इस योजना की राशि चली गयी है. इसकी रिपोर्ट जीविका की ओर से मंगायी जा रही है. राशि रिकवरी की गाइडलाइन जारी नहीं रहने के कारण अभी इस दिशा में कोई पहल विभाग की ओर से नहीं की जा रही है. गाइडलाइन जारी होने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई होगी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग खुद से भी राशि वापस कर रहे हैं.

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM