राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग

राजधानी से बड़ी खबर है। राजधानी में कौशल विकास केंद्र बचाव अभियान को लेकर के सड़क पर उतरे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इन लोगों ने सीधे सीधे विभागीय मंत्री अरूण शंकर प्रसाद को निशाने पर लिया।

राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग

राजधानी से बड़ी खबर है। राजधानी में कौशल विकास केंद्र बचाव अभियान को लेकर के सड़क पर उतरे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इन लोगों ने सीधे सीधे विभागीय मंत्री अरूण शंकर प्रसाद को निशाने पर लिया। इनका कहना था कि कौशल विकास केंद्र को लेकर के सरकार की जो योजनाएं थी, वो वर्तमान में दम तोड़ती हुई नज़र आ रही है। इसके जिम्मेदार मंत्री अरूण शंकर प्रसाद हैं। आक्रोशित लोगों ने विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के ख़िलाफ़ जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों का आक्रोश इस कदर था कि पहले उन्होंने राजधानी के इनकम टैक्स चौराहे स्थित नियोजन भवन के पास जमकर नारेबाजी की और उसके बाद बीरचंद पटेल मार्ग स्थित भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्यालय को घेर कर नारेबाजी की।

आक्रोशित लोगों को कहना था कि मंत्री और विभागीय अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्ट हैं। इन दोनों को ही इस्तीफ़ा देना चाहिए। उनको इस्तीफ़ा देकर के अपना चार्ज किसी और को दे देना चाहिए। ऐसे भ्रष्ट मंत्री और सेक्रेटरी को नहीं रहना चाहिए। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय मंत्री की पत्नी की कंपनी 250 करोड की हो गयी है। आखिर इनके पास ऐसा कौन सा व्यवसाय या योजना था जो इन्होंने इतनी बडी कंपनी को खडा कर लिया। इनका ये भी कहना था कि यह लोग संस्थान को भ्रष्ट कर रहे हैं। इन सभी चीज़ों की जांच होनी चाहिए। यह कौशल विकास केंद्र को बंद करेंगे। कोई भी इनके कार्य से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने केंद्र को बंद कर दिया है। मंत्री ने कहा था कि केंद्र बंद हो चुका है।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि लाखों लोग इससे जुड़े हुए हैं। मंत्री के द्वारा बोला गया कि नया टेंडर किया जाएगा। नए लोग जुड़ेंगे, यानी जो पुराने लोग चला रहे हैं। नया टेंडर होगा और नए लोग चलायेंगें यानी पुराने लोगों को बंद कर दिया गया। हम लोग सड़क पर आ गए हैं। हम लोगों से कोई मतलब नहीं है। अगर दो तीन दिन के अंदर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाएगा तो हम लोग सैकड़ों की संख्या में आत्मदाह करेंगे और उसे ज़िम्मेदारी विभागीय मंत्री और सचिव की होगी। 

इनका ये भी कहना था कि यह बिहार सरकार के साथ सात निश्चय में बढिया चल रहा था। लेकिन इसे बंद करने के लिए, बर्बाद करने के लिए और सरकार को बदनाम करने के लिए मंत्री के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेक्रेटरी शायद नीतीश कुमार से ऊपर है, मंत्री भी नीतीश कुमार से ऊपर हैं। जो उनको समझ में नहीं आ रहा है। नीतीश कुमार के सारे संकल्प को ये लोग बर्बाद कर रहे हैं। अभी तक इन सबसे भ्रष्ट और सबसे निकम्मा सचिव और मंत्री बिहार में कोई नहीं आया है। ये बिहार के नाकाबिल मंत्री हैं। इनका काम बीजेपी साथ जुड़ करके को बदनाम करने कहा है। 

हमारी बिहार की जितनी एजेंसी है, सब से माँग है कि इनकी सम्पत्ति की जांच की जाए। उनके कार्यकाल की जांच की जाए। पहले से प्रोग्राम बढ़िया चल रहा था लेकिन इनके आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि सारी चीज़ों को देखा जाएगा। हम लोग अपनी रणनीति को तय कर रहे हैं। अगर दो से तीन दिन के अंदर ये नहीं मानेंगे तो सैकड़ों की संख्या में हम लोग आत्मदाह करेंगे। 

Trending News

चीनी की कालाबाजारी को लेकर सख्त हुई सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी: मंत्री
चीनी की कालाबाजारी को लेकर सख्त हुई सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी: मंत्री
Aug 20, 2026, 5:54:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Aug 20, 2026, 5:46:00 PM
निषाद-कश्यप को अधिकार नहीं मिला तो मोदी-योगी को सत्ता से बाहर करेंगे : सहनी
निषाद-कश्यप को अधिकार नहीं मिला तो मोदी-योगी को सत्ता से बाहर करेंगे : सहनी
Aug 20, 2026, 5:33:00 PM
मंत्री की पत्नी की कंपनी 250 करोड़ की हो गयी..कौशल विकास केंद्र में घोटाले का आरोप, हजारों युवाओं के भविष्य पर लटका ताला
मंत्री की पत्नी की कंपनी 250 करोड़ की हो गयी..कौशल विकास केंद्र में घोटाले का आरोप, हजारों युवाओं के भविष्य पर लटका ताला
Aug 20, 2026, 5:24:00 PM
PMAY-G के तहत बिहार में बनेंगे 11 लाख से अधिक पक्के मकान, सीएम ने पीएम का जताया आभार
PMAY-G के तहत बिहार में बनेंगे 11 लाख से अधिक पक्के मकान, सीएम ने पीएम का जताया आभार
Aug 20, 2026, 5:09:00 PM
हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
हथियार सप्लाई करने आया था सप्लायर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
Aug 20, 2026, 4:38:00 PM
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
राजधानी में बवाल, कौशल विकास केंद्र बंद होने पर मंत्री, सचिव पर भड़के लोग
Aug 20, 2026, 4:30:00 PM
 जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, ग्रामीण विकास में बेहतर समन्वय पर जोर
Aug 20, 2026, 4:14:00 PM
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
शुरू हुई दुर्गापूजा की तैयारी, इंडोनेशियाई आदिवासी महल की थीम पर बनेगा पंडाल
Aug 20, 2026, 3:45:00 PM
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
राजगीर में RLM का तीन दिवसीय विमर्श शिविर, पिता-पुत्र रहेंगे मौजूद, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा ऐलान
Aug 20, 2026, 3:38:00 PM