TRE-4 वैकेंसी को लेकर सड़क पर उतरे कैंडिडेट्स, भारी पुलिस बल तैनात, वैकेंसी जारी करने की मांग

पटना में एक बार फिर से TRE-4 के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

TRE-4 वैकेंसी को लेकर सड़क पर उतरे कैंडिडेट्स, भारी पुलिस बल तैनात, वैकेंसी जारी करने की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 27, 2026, 1:55:00 PM

पटना में एक बार फिर से TRE-4 के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की एक ही मांग है—TRE-4 की वैकेंसी जल्द जारी की जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से सिर्फ आश्वासन देती आ रही है, लेकिन अब तक TRE-4 की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कई बार तारीखों और वादों का हवाला दिया गया, मगर जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

इस प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा जाता है, तो हर बार एक ही जवाब मिलता है—“रोस्टर क्लीयरेंस नहीं हुआ है, जल्द वैकेंसी जारी होगी।”

खुशबू पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले लगातार वैकेंसी जारी करने के दावे किए गए, लेकिन चुनाव खत्म हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक TRE-4 की अधिसूचना नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का “शीघ्र वैकेंसी जारी होगी” वाला बयान अब एक रटा-रटाया जवाब बनकर रह गया है। यह कब खत्म होगा, यह समझ से बाहर है। छात्र नेता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द TRE-4 की वैकेंसी जारी नहीं की, तो आगामी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अभ्यर्थी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपना कीमती समय लगा चुके हैं, लेकिन बार-बार की देरी ने उनका मनोबल तोड़ दिया है। अब कैंडिडेट्स सरकार से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

फिलहाल गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए 

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM