TRE-4: 15 से 20 जनवरी के बीच BPSC को भेजी जाएंगी शिक्षक भर्ती की वैकेंसी

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी घोषणा सामने आई है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4 के लिए 15 से 20 जनवरी के बीच रिक्तियों का प्रस्ताव BPSC

BPSC Teacher

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी घोषणा सामने आई है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4 के लिए 15 से 20 जनवरी के बीच रिक्तियों का प्रस्ताव BPSC को भेज दिया जाएगा। यह राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

अगर हम पीछे मुड़कर देखें, तो वर्ष 2005 में पूरे बिहार में शिक्षकों की संख्या करीब 2 लाख थी। आज यह संख्या बढ़कर 5 लाख से अधिक हो चुकी है। साल 2005 में जब नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने राज्य की जिम्मेदारी सौंपी थी, तब शिक्षा बजट मात्र 4 हजार करोड़ रुपये का था। आज वही बजट बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह साफ दिखाता है कि सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है।

हाल ही में कैबिनेट से 7 निश्चय-3 को भी मंजूरी मिली है, जिसमें शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल और एक डिग्री कॉलेज खोला जाए। इसके साथ ही अनुकंपा के आधार पर 5500 विभिन्न पदों पर बहाली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। स्कूलों में ड्रॉपआउट दर घटकर 1 प्रतिशत से भी कम हो जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसके अलावा 5 हजार से अधिक पदों पर लाइब्रेरियन की बहाली का भी रास्ता साफ किया जा रहा है, जिसका रोस्टर क्लीयरेंस जल्द पूरा होगा। शिक्षकों के लिए सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं, उनकी पसंद के अनुसार ट्रांसफर की व्यवस्था भी की जा रही है।

लेकिन सवाल यह है कि जब शिक्षकों को इतनी सुविधाएँ मिल रही हैं, तब क्या वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रहे हैं? अगर शिक्षक रील्स बनाने में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, तो फिर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान कौन देगा?

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM