BPSC टीचर का फंदे से लटका शव मिला, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी से दिलवाना मुखाग्नि, मोबाइल में ऑडियो-वीडियो है, पति के पास पासवर्ड

बिहार के वैशाली में एक बीपीएससी शिक्षिका का अपने किराए के घर में फंदे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया

BPSC टीचर का फंदे से लटका शव मिला, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी से दिलवाना मुखाग्नि, मोबाइल में ऑडियो-वीडियो है, पति के पास पासवर्ड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 26, 2026, 7:57:00 PM

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बीपीएससी शिक्षिका का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान प्रिया भारती के रूप में हुई है, जो खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि प्रिया भारती सेहान गांव में किराए के मकान में रहती थीं और रोज़ की तरह ऑटो से स्कूल जाया करती थीं। सोमवार की सुबह जब टेम्पू ड्राइवर उन्हें स्कूल ले जाने पहुंचा, तो काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर जब आसपास के लोगों ने कमरे में झांककर देखा, तो प्रिया का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर इन्क्वेस्ट रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है— “मम्मी-पापा सॉरी, मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। मैं स्वेच्छा से इस दुनिया से जा रही हूं।”

प्रिया भारती की शादी दो साल पहले जनदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज से हुई थी। उनकी तीन महीने की एक दुधमुंही बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी कलह चल रही थी, हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और पति से पूछताछ की जा रही है। मृतका के माता-पिता को भी सूचना दे दी गई है। 26 जनवरी के मौके पर जहां स्कूल में शिक्षिका का इंतजार किया जा रहा था, वहीं यह खबर पूरे इलाके को शोक में डुबो गई।

मेरा संस्कार हाजीपुर में ही किया जाए

मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि, 'ये कोई हत्या नहीं है। मैं प्रिया भारती अपनी बीमारी की वजह से जीवन लीला समाप्त कर रही हूं। इसमें किसी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है। मेरा शरीर रसलपुर ना ले जाया जाए। मेरा अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाए।'

मोबाइल के नोट्स में कुछ मैसेज, ऑडियो और वीडियो हैं...

'मुखाग्नि मेरी बेटी से दिलवाई जाए ना कि मेरे पति से। मेरा मोबाइल मेरे पति को सौंप दिया जाए। मोबाइल के नोट्स में कुछ मैसेज, ऑडियो और वीडियो हैं। जिसका पासवर्ड मेरे पति को मालूम है। जिसका भी मैंने दिल दुखाया है सब से माफी मांगती हूं।'

साढ़े 5 लीटर दूध का पैसा बकाया है

'पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरा पोस्टमॉर्टम ना कराए। मेरे पति या परिवार पर किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। ये कदम मेरा व्यक्तिगत है। मम्मी, भाई जी आपकी बेटी हार गई। सॉरी मम्मी। साढ़े 5 लीटर दूध का पैसा बकाया है। मेरे पर्स में पैसे हैं उसमें से दे दिया जाए।'

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM