बक्सर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीः परिसर खाली कराया गया

बिहार की जिला अदालतें इन दिनों दहशत के साये में हैं। एक के बाद एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

बक्सर कोर्ट को उड़ाने की धमकी

बिहार की जिला अदालतें इन दिनों दहशत के साये में हैं। एक के बाद एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। हफ्ते भर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे न्यायिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है।

सबसे ज्यादा निशाने पर रही है पटना सिविल कोर्ट, जिसे एक ही हफ्ते में तीन बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हर बार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर आना पड़ा, कोर्ट परिसर खाली कराना पड़ा और लंबी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

शुक्रवार को मामला और गंभीर हो गया, जब पूर्णिया सिविल कोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर सुबह-सुबह धमकी भरा संदेश आया। अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही ईमेल पढ़ा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने घंटों तक छानबीन की। सुरक्षा के लिए सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट सील कर दिए गए।

अभी पूर्णिया में तलाशी अभियान चल ही रहा था कि बक्सर सिविल कोर्ट को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला। यहां भी वही भाषा, वही अंदाज और वही धमकी—कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला, अदालत की कार्यवाही रोक दी गई और पूरे परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

लगातार एक जैसी भाषा में आ रहे इन ईमेल्स ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी शरारती तत्व की हरकत है, या किसी संगठित साजिश का हिस्सा? साइबर सेल ईमेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है।

 फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन खतरे की आशंका ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

Trending News

 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM