Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट, इन जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार

बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट, इन जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 21, 2026, 1:22:00 PM

बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  हालांकि प्रदेश के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों से बेहद सावधानी बरतने और इस समयावधि में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए खगड़िया, दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा और सुपौल जिले के लिए दोपहर 2:35 बजे तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में मेघगर्जन और ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने के साथ ही तेज हवा और झमाझम बारिश होने की आशंका जताई गई है।  विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। 

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार 21 मई 2026 को सुबह 10:35 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी शामिल है। विभाग ने चेतावनी दी कि इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह अलर्ट दोपहर 1:35 बजे तक प्रभावी रहने की बात कही गई। वहीं एक और अलर्ट जारी करते हुए खगड़िया, दरभंगा, बेगूसराय, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा और सुपौल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया। विभाग ने कहा कि इन जिलों में भी तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। यह चेतावनी दोपहर 2:35 बजे तक के लिए जारी की गई है। 

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बिहार के पांच प्रमुख जिलों भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में मौसम बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति में पहुंच सकता है। रेड अलर्ट के दौरान इन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री C या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों और मौसम वैज्ञानिकों ने इन पांच जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।  दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चलने की भी आशंका है।  पटना वासियों को गुरुवार को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।  राजधानी में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।  कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 




Trending News

पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
Jul 22, 2026, 12:44:00 PM
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Jul 22, 2026, 12:41:00 PM
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Jul 22, 2026, 12:25:00 PM
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज
Jul 22, 2026, 12:22:00 PM
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
Jul 22, 2026, 12:13:00 PM
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
Jul 22, 2026, 12:10:00 PM
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
Jul 22, 2026, 12:00:00 PM
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
Jul 22, 2026, 11:55:00 AM