पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा

पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 12:44:00 PM

गोपालगंज पुलिस की नींद हराम करने वाला 20 हजार रुपये का इनामी और शातिर अपराधी आखिर कार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से आभूषण लूटने और विरोध करने पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के चर्चित मामले में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ 'टमाटर' को धर दबोचा है। 

क्या था पूरा मामला

बता दें  कि बीते 25 अप्रैल 2026 को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के विलरपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास सड़क पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को घेर लिया। अपराधियों ने महिला का मंगलसूत्र, कान का झुमका और मोबाइल फोन छीनने  का प्रयास किया।

जब महिला ने साहस दिखाते हुए अपने सामान को बचाने का विरोध किया, तो बेखौफ अपराधियों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर  मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने महम्मदपुर थाना में कांड संख्या-162/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस से हुई पहचान..

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 राजेश कुमार और थानाध्यक्ष महम्मदपुर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ 'टमाटर के रूप में हुई। लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी क़े द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

खोरमपुर में छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

गुप्त सूचना और सटीक तकनीकी सर्विलांस के आधार पर विशेष टीम ने महम्मदपुर थाना क़े खोरमपुर में घेराबंदी कर छापेमारी की। जहां से आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महम्मदपुर थाना क़े सलेहपुर गांव निवासी शिवजी महतो क़े पुत्र क़े रूप में की गई है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने महिला से लूटपाट और चाकूबाजी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। वहीं  इस मामले में सदर SDPO टू राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 'टमाटर' इलाके का एक शातिर और आदतन अपराधी है, जो अपराध करने के बाद हर घंटे लोकेशन बदल लेता था। जिसके खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
Jul 22, 2026, 12:44:00 PM
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Jul 22, 2026, 12:41:00 PM
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Jul 22, 2026, 12:25:00 PM
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज
Jul 22, 2026, 12:22:00 PM