BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे

BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 11:55:00 AM

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मानसून सत्र के तीसरे दिन सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजिरी पर विपक्ष को घेरा। कहा-नेता प्रतिपक्ष बजट सत्र की तरह मानसून सत्र से भी गायब हैं। वहीं गांवों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट को लेकर सदन में जमकर बहस देखने को मिली। सत्ता पक्ष भी आमने-सामने आ गए। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में पंचायती मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती दे दी। आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे हमें बता दीजिए।

दरअसल बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जदयू विधायक श्याम रजक ने पंचायती राज विभाग की ओर से लगाए गए सोलर लाइटों की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में सोलर लाइट खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 70 प्रतिशत सोलर लाइट अब काम नहीं कर रही हैं, जिससे गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।

श्याम रजक के सवाल का जवाब देते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सदस्य द्वारा उठाया गया मुद्दा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि सभी जगह 70 प्रतिशत लाइट बंद हैं, लेकिन कई जगहों पर सोलर लाइट खराब होने की शिकायतें जरूर मिली हैं। मंत्री के जवाब के बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब खुद सदन में जदयू विधायक ने 70 प्रतिशत लाइट खराब होने की बात कही है और विभागीय आंकड़ों में भी बड़ी संख्या में लाइटों के खराब होने की बात सामने आ रही है, तो फिर मंत्री इसे स्वीकार करने से क्यों बच रहे हैं।

जीवेश मिश्रा ने कहा कि विभाग के अनुसार 11.50 लाख सोलर लाइटों के मुकाबले बड़ी संख्या में लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि अगर 50 प्रतिशत लाइटें भी बंद हैं तो सरकार को इसे स्वीकार करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनके साथ क्षेत्र में चलकर जांच कर लें कि कितनी सोलर लाइटें वास्तव में जल रही हैं और कितनी खराब पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की टीम अगर मौके पर जाकर जांच करेगी तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। इसके जवाब में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में सोलर लाइट खराब है तो उसकी जानकारी विभाग को दी जाए। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त तक शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि श्याम रजक ने सदन में यह भी कहा कि पंचायती राज विभाग की ओर से गांव-गांव में सोलर लाइट लगाने के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन कई जगहों पर संवेदक काम पूरा करने के बाद पैसा लेकर गायब हो गए। इसके कारण खराब हो चुकी लाइटों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। उन्होंने मांग की कि खराब पड़ी सभी सोलर लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। श्याम रजक के सवाल का जवाब देते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कोई भी एजेंसी सरकार का पैसा लेकर फरार नहीं हुई है। जिन एजेंसियों को सोलर लाइट लगाने और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है, उनके काम की लगातार समीक्षा की जा रही है। जहां भी लापरवाही सामने आती है, वहां संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

Trending News

रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
पुलिस की नींद हराम करने वाला इनामी और शातिर 'टमाटर' गिरफ्तार, विशेष टीम ने ऐसे दबोचा
Jul 22, 2026, 12:44:00 PM
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
दिल्ली में हाई अलर्ट! CJP प्रदर्शन से पहले 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Jul 22, 2026, 12:41:00 PM
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Jul 22, 2026, 12:25:00 PM
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज
Jul 22, 2026, 12:22:00 PM
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
Jul 22, 2026, 12:13:00 PM
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
Jul 22, 2026, 12:10:00 PM
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
Jul 22, 2026, 12:00:00 PM
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
Jul 22, 2026, 11:55:00 AM
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
Jul 22, 2026, 11:33:00 AM