मौसम की मार से बेहाल बिहार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं

मौसम की मार से बेहाल बिहार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं

राज्य में मौसम की मार जारी है। राज्य के कई जिलों में जहां एक तरफ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी जिले हैं, जहां उष्ण लहर को दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं। बारिश नहीं होने के कारण लगभग पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का आलम है। 

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्व भाग के कुछ स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। जबकि कैमूर, बक्सर, पटना, औरंगाबाद एवं शेखपुरा जिले मे उष्ण लहर दर्ज किया गया। बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.2°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 34.8 – 42.2°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। यह भी जानकारी दी गयी कि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.6°C किशनगंज में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का न्यूनतम तापमान 24.6 – 32.3°C के बीच रहा। 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों जैसे खुटौना में 48.4, लौकही में 36.2, आजमनगर में 28.6, कुमारखंड में 24.4, नरपतगंज में 21.6, अमौर में 19.8, सिकटी में 19.0, कटिहार में 18.8, बाबूबरही में 18.6, सोनबरसा में 18.0, राजनगर में 18.0, पलासी में 17.6, फारबिसगंज में 16.4, हसनगंज में 16.2 और दिघलबैंक में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। 

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान 3- 4°C की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। जबकि अगले 3– 4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM