बिहार में कड़ाके की ठंड, 18 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार में ठंड का असर अभी पूरी तरह से खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्मीद कम है। फिलहाल राज्य के 15 जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

बिहार

बिहार में ठंड का असर अभी पूरी तरह से खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्मीद कम है। फिलहाल राज्य के 15 जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात को कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 20 जनवरी के बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है। खासकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

फिलहाल बिहार के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भागलपुर जिले के सबौर में सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन का काफी कम तापमान माना जा रहा है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है,

पटना सहित पूरे राज्य में सुबह के समय कुहासा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अब भी परेशान कर रही है।

ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर अहम फैसला लिया है। पटना जिले में ठंड में कुछ कमी आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन की अनुमति सुबह 9 बजे से देने का आदेश जारी किया है।

हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 जनवरी तक पहली कक्षा से नीचे की कक्षाओं—नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी—को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस आदेश के तहत प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी ने 13 जनवरी तक पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई बंद रखने का आदेश दिया था।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM