बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार पुलिस में जल्द 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली शुरू होगी। पुलिसकर्मियों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर नई नियुक्ति होगी। बिहार पुलिस अकादमी के 18वें स्थापना दिवस पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा ऐलान किया है।

बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण के नोतोफिकेशन के बीच पुलिस विभाग में  बंपर भर्ती होने जा रही है। राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार पुलिस में जल्द 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली शुरू होगी। पुलिसकर्मियों की कमी दूर करने के लिए बड़े स्तर पर  नई नियुक्ति होगी। बिहार पुलिस अकादमी के 18वें स्थापना दिवस पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा ऐलान किया है।  

आने वाले समय में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की  भर्ती होगी। करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। बीपीएससी के जरिए करीब 130 पुलिस उपाधीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी आगे बढ़ी है। वहीं पुलिस अकादमी में पहली बार 100 से अधिक डीएसपी के प्रशिक्षण की तैयारी है। 1799 सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बिहार पुलिस अकादमी लाया जाएगा। नई बहाली के साथ पुलिस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी अकादमी पर बढ़ेगी। 

इससे पहले बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से बिहार पुलिस में कुल 48,447 नए पदों पर बंपर भर्ती और प्रमोशन को हरी झंडी मिल चुकी है। गृह विभाग बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक के पद भरने जा रहा है।  48 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है।  बताया जा रहा है कि 37,978 पदों पर सीधी बहाली होगी।  वहीं दारोगा के 10 हजार 468 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे।  इस तरह से कुल 48 हजार 447 पदों को भरा जाएगा।  सबसे अधिक भर्ती सिपाही एवं समकक्ष पदों पर होगी।  22 हजार 10 पद सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाएंगे।  जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के भरे जाने हैं। 

बता दें कि बिहार पुलिस के अलावे शिक्षकों की भी बहाली आने वाली है। बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई को BPSC को TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षकों की अधियाचना भेजी है। हालांकि इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का आकलन जारी रहने के कारण आगे संख्या बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है। TRE-4 में 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की संभावना है। शिक्षा विभाग की ओर से 2 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। 

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM