बिहार में 27-28 मार्च को मौसम का कहर, तेज हवा-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और प्री-मानसून गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। आने वाले 27 और 28 मार्च को राज्य में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

बिहार में 27-28 मार्च को मौसम का कहर, तेज हवा-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 26, 2026, 9:04:00 AM

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और प्री-मानसून गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। आने वाले 27 और 28 मार्च को राज्य में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग, पटना केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि, किशनगंज के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 मार्च को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।

वहीं 28 मार्च को इसका असर और व्यापक हो सकता है। लगभग पूरे बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM