नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत

बिहार में कम बारिश के बावजूद नदियां उफान पर है। गंगा, सोन, कोसी, गंडक, सरयू और बागमती के बढ़ते जलस्तर से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना के पास गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

 नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत

बिहार में कम बारिश के बावजूद नदियां उफान पर है। गंगा, सोन, कोसी, गंडक, सरयू और बागमती के बढ़ते जलस्तर से कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना के पास गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। दियारा के निचले इलाकों में पानी भर गया। पटना, भोजपुर, बक्सर, सिवान, रोहतास, भागलपुर, बेगूसराय और पश्चिमी चंपारण में नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई जिलों में नदी का पानी निचले इलाकों तक पहुंच गया। कहीं खेत डूबने लगे हैं, तो कहीं घाट और मंदिर परिसर पानी में भर गया। कई जगह नदी कटाव कर रही है।

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। 22 अगस्त को गांधी घाट पर जलस्तर 49.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। गंगा हाथीदह में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। हाथीदह में गंगा के खतरे का निशान 41.76 मीटर जबकि शनिवार को यहां गंगा का जलस्तर 42.19 मीटर पहुंच गया। दियारा इलाकों के निचले हिस्सों में पानी भरने लगा। इसका सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। पानी भरने के कारण कई जगह बच्चों और शिक्षकों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है।  

मुंगेर में गंगा का जलस्तर करीब 37.91-37.82 मीटर के आसपास दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से महज 1.33 मीटर नीचे है। लेकिन चेतावनी स्तर के करीब पहुंचने से तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है। देर शाम मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी पहुंच गया। मंदिर के आसपास भी पानी बढ़ रहा है।    

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव भी तेज हो गया।  सबौर प्रखंड के राजनदीपुर गांव में नदी तेजी से कटाव कर रही है। शुक्रवार शाम छह बजे जलस्तर 32.49 मीटर दर्ज किया गया, जबकि वार्निंग लेवल 32.68 मीटर है। बरारी, रजंदीपुर, फरका, बाबूपुर, घोषपुर और ममलखा समेत कई दियारा क्षेत्रों में खेतों में पानी फैल गया है।

पश्चिमी चंपारण के रेवहिया गांव में गंडक नदी का कटाव भीषण रूप ले चुका है। करीब 500 मीटर पक्की सड़क नदी में समा चुकी है।  बक्सर में पिछले चार दिनों में गंगा का जलस्तर करीब 4.5 मीटर बढ़ चुका है। दियारा क्षेत्रों के साथ चौसा के मैदानी इलाकों में भी पानी पहुंचने लगा है। रामरेखा घाट स्थित विवाह मंडप में पानी घुस गया है।  

सिवान के दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61.11 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 60.82 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का पानी सोहागरा, सोनहुला, श्रीकलपुर, गुठनी, बलुआ और तीर बलुआ समेत कई निचले इलाकों में पहुंच गया है। वहीं भोजपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से शाहपुर प्रखंड के दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। गंगा का पानी सहायक नदियों और धाराओं के माध्यम से खेतों के बाद अब गांवों की ओर तेजी से फैलने लगा है।


Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM